Gurur Brahma Gurur Vishnu

गुरु की स्तुति करने के लिए बोले जाने वाला यह मंत्र शंकराचार्य जी के द्वारा रचित है और यह श्लोक गुरु स्त्रोतम का एक भाग है।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः
गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात परं ब्रह्म
तस्मै श्रीगुरुवे नमः।

GururBrahma GururVishnu
GururDevo Maheshwaraha
Guru Saakshaat ParaBrahma
Tasmai Shri Gurave Namaha

Meaning word by word -

गुरु - विवेक देने वाला (क्या सही है, क्या गलत है - इसका ज्ञान देने वाला),
साक्षात - स्वयं ही , परंब्रह्म - सर्वोच्च शक्ति
तस्मै - उन, श्रीगुरुवे - गुरु को , नमः - नमस्कार ।

Meaning of whole mantra (पूरे मंत्र का अर्थ)-

गुरु हमें सही रास्ते पर चलाते हैं,
जीवन में हमारे लिए क्या सही है , क्या गलत है - ये समझने का विवेक हमें गुरु देते हैं |
इसलिए गुरु हमारे लिए ब्रह्मा , विष्णु और शंकर जी के स्वरुप हैं |
जो स्वयं ही (इस जगत) की सर्वोच्च शक्ति हैं, ऐसे गुरु को हमारा नमस्कार |

Category: mantras-shlokas